भारतीय राजदूत रञ्जित रे द्वरा लुम्बिनी मे बोधिवृक्ष का वृक्षारोपन

लुम्बिनी (रुपन्देही), मङ्सिर २४ गते । भारतीय राजदूत रञ्जित रे ने आज सुबह भगवान् गौतमबुद्ध के जन्मस्थल लुम्बिनी मे बोधिवृक्ष का वृक्षारोपन किया है । यह पौधा भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी अपने साथ लाये थे ।
भगवान् गौतमबुद्ध ने बोधगया मे ज्ञान प्राप्त किया था । बोधगया मे ही बोधिवृक्ष है ऊसी की कलमी पौधा राजदूत रञ्जित रे ने वृक्षारोपन किया है ।
बोधगया से ही लाई गयी बोधिवृक्ष मायादेवी मन्दिर के ठीक पश्चिम की ओर रोपा गया है ।
इस बोधिवृक्ष पौधा को भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा खुद लुम्बिनी मे आकर वृक्षरोपण करने का कार्यक्रम था । लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द होने के कारण उन्होने अपनी ओर से राजदूत रञ्जित रे को वृक्षरोपण के लिये लुम्बिनी भेजा है । इसकी जानकारी लुम्बिनी विकास कोष के सूचना अधिकृत हरिध्वज राई दी है ।
लुम्बिनी विकास कोष के सदस्य सचिव अजितमान तामाङ ने खुशी व्यक्त करते हुये कहा है कि बोधिवृक्षरोपण से लुम्बिनी का महत्व और बढ गया है क्योंकि यह भगवान् गौतमबुद्ध के जीवन से सम्बन्धित है । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का भ्रमण जनकपुर, मुक्तिनाथ और लुम्बनी मे प्राय: निश्चित था लेकिन व्यस्तता दिखाकर यह भ्रमण स्थगित कर दिया गया । जिसका तीनो जगह बिरोध भी किया गया है । बाद मे स्वयं भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने तीनो जगह भ्रमण करने का अश्वासन दे रखा है ।

