Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिकोणात्मक टी–२० – नेपाल ने ओमान को ५६ रन से किया पराजित

 

काठमांडू असोज १७ – कनाडा में हो रहे त्रिकोणात्मक टी–२० सीरीज में नेपाल ने ओमान को पराजित कर दिया है । कनाडा के किंग सिटी में बुधवार की रात हुए खेल में नेपाल ने ५६ रनों से जीत हासिल की । नेपाल द्वारा दिए गए १५८ रन का पीछा करते हुए ओमान की टीम १९ दशमलव पाँच ओवर में १०१ रन बनाकर ऑलआउट हो गई । ओमान के जिसान मकसुद ने ३५ और अकिब इलियास ने २२ रन बनाए ।
इससे पहले नेपाल ने सात विकेट खोकर १५७ रन बनाए । कप्तान रोहित पौडेल के उत्कृष्ट प्रदर्शन में नेपाल ने त्रिकोणात्मक टी–२०आई सीरीज में ओमान को ५६ रन से पराजित किया ।

यह भी पढें   राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं अगस्त क्रांति के पावन अवसर पर होगा संगीतमय सामूहिक गायन समारोह

नेपाल के कुशल भुर्तेल ने तीन, रोहित पौडेल और सन्दीप लामिछाने ने २–२ विकेट लिए ।
टॉस हारकर नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए २० ओवर में सात विकेट खोकर १५७ रन बनाए । नेपाल की जीत में कप्तान रोहित पौडेल ने ४४ बॉल में दो चौका और चार छक्के सहित ५६ रन का योगदान दिया । ओपनर अनिल साह ११, आसिफ शेख १६, देव खनाल १८, दीपेन्द्रसिंह ऐरी एक, गुल्सन झा दो और कुशल भुर्तेल ११ रन में आउट हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com