Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘म्यान ऑफ दि इयर नेपाल’ की उपाधी रुपन्देही निवासी कृष्ण न्यूरे को मिला

 

काठमांडू, २ अक्टूबर । पुरुष सौन्दर्य प्रतियोगिता ‘म्यान ऑफ दि इयर नेपाल २०२४’ प्रथम संस्करण की उपाधि कृष्ण न्यूरे ने जीत लिया है । न्यूरे रुपन्देही के स्थायी निवासी हैं । उपाधी के साथ साथ उन्होंने ७ लाख नगद राशि और ट्रफी प्राप्त किया है । इसीतरह थाइल्यण्ड में आयोजन होनेवाला ग्लोबल प्रतिस्पर्धा में सहभागी होने का सौभाग्य भी उनको मिला है ।
व्यवसाययिक दूत तथा कार्यक्रम के जज भी रहे अभिनेता अनुपविक्रम शाही, फैशन कोरियोग्राफर तथा अभिनेता प्रशान्त ताम्राकार, कार्यक्रम निर्देशक संसद् शाह और कार्यकारी निर्देशक स्वीकृति प्याकुरेल, निर्णायक द्वय राजभाइ सुवाल और करण वैध ने विजेताओं को नगद राशि के साथ ट्रफी प्रदान किया है । प्रतियोगिता में उत्सव श्रेष्ठ को म्यान अफ दि इयर, प्रवीण आचार्य को माइण्डफूल म्यान अफ दि इयर, अभिमन्यू खडका को मोडर्न म्यान अफ दि इयर, अनमोल भण्डारी को मास्टरली म्यान अफ दि इयर की उपाधी प्राप्त हुई है ।
उत्कृष्ट २० प्रतियोगियों में से मस्ट ट्यालेन्ट विधा में प्रवेश डंगोल, पब्लिक च्वाइस् विधा में अनमोल भण्डारी, मस्ट फोटोजेनिक बिाधा में ऋतिक श्रेष्ठ और बेस्ट वाक विधा में ईश्वर छत्कुली उत्कृष्ट घोषित हो गए हैं । प्रतियोगिता के लिए अडिसन राउण्ड में १०० से अधिक प्रतियोगियों को चयन किया गया था । आयोजक संस्था यू क्यान फ्लाई फेसन प्रा.लि. के अनुसार उसमें से अन्तिम स्पर्धा के लिए २० को चयन किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *