Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना

 

काठमांडू, मंसिर २० – मौसमविद ने यह जानकारी दी है कि इस साल की सर्दी की पहली बारिश रविवार और सोमवार को होने की संभावना है । बारिश के बाद ठंढ़ अभी की तुलना में ज्यादा होगी । इस बारिश का असर पूर्व और मध्य की तुलना में सुदूरपश्चिम और लुम्बिनी प्रदेश में ज्यादा संभावना है । कोशी, मधेश, बागमती और गण्डकी प्रदेश में पश्चिम की तुलना में कम प्रभाव होगा ।
जानकारी दी गई है कि हल्की बारिश होने की संभावना है । काठमांडू के साथ ही अन्य मध्य और पूर्वी भेग में बादल छाए रहेंगे तथा ठंढ़ भी बढ़ेगी ।
त्रिभुवन विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केन्द्रीय विभाग के सहप्राध्यापक डा. विनोद पोखरेल ने बताया कि पश्चिमी हवा के असर से रविवार और सोमवार बारिश की संभावना है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने् बताया कि अभी नेपाल में किसी भी मौसमी प्रणाली का असर नहीं है । तराई मधेश के जिलाओं में सुबह को कुहासा लगने पर भी अन्य अवस्था सामान्य होने की विभाग ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   हुंकार मधेश का प्रथम सप्तरी जिला सम्मेलन संपन्न, शैशव राजु के नेतृत्व में ३४ सदस्यीय समिति गठित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com