प्रधानमंत्री आज स्वदेश वापस लौट रहे हैं
काठमांडू, मंसिर २० – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चीन के अपने चार दिवसीय औपचारिक भ्रमण पूरा कर आज स्वदेश लौटेंगे । इसी मंसिर १७ गते बीजिंग गए प्रधानमंत्री ओली आज काठमांडू पहुँचने का कार्यक्रम है ।
बीजिंग में रहते प्रधानमंत्री ओली ने चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिङ, प्रधानमंत्री ली छ्याङ के साथ ही अन्य नेताओं से अलग अलग भेटवार्ता की है । इसी क्रम में नेपाल और चीन बीच बीआरआई फ्रेमवर्क सहित विभिन्न महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं ।
नेपाल और चीन बीच हुए टोखा–छहरे सुरुङ मार्ग निर्माण संबंधी समझदारी पत्र में दोनों देश के सम्बद्ध अधिकारी ने हस्ताक्षर कर आदान प्रदान किया है । इसी तरह नेपाल–चीन व्यापार अभिवृद्धि सम्बन्धी समझौता पत्र में हस्ताक्षर हुए हैं ।
चीन ने काठमांडू के वसन्तपुर स्थित नौतले दरबार पुनःनिर्माण सम्पन्न करने का प्रमाणपत्र भी आदानप्रदान हुआ है । इसके साथ ही भैँस के मांस चीन निर्यात सम्बन्धी प्रोटोकल में भी समझौते हुए हैं ।
इसी तरह विकास आयोजना, आर्थिक तथा प्राविधिक सहयोग तथा नगद सहयोग सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं । भ्रमण के अवसर में स्वयंसेवी चीनी भाषा शिक्षक सम्बन्धी समझदारी तथा नेपाल टेलिविजन और चाइना मीडिया ग्रुप बीच संचार प्रविधि सम्बन्धी समझौते पत्र में हस्ताक्षर हुए हैं । इसी बीच प्रधानमंत्री ओली ने चीन के प्रधानमंत्री को नेपाल भ्रमण के लिए भी निमंत्रण दिया है । इस बारे चीन के प्रधानमंत्री से सकारात्मक बचन प्राप्त होने की जानकारी दी है ।
प्रधानमंत्री ओली ने बीजिंग में बुधवार आयोजित ‘नेपाल–चीन बिजनेस समिट’को संबोधन करते हुए आग्रह किया कि नेपाल में लगानी का वातावरण बन रहा है इसलिए आप बिना किसी संकोच के यहाँ लगानी करें ।
प्रधानमंत्री ओली ने बुधवार को ही चीन कम्युनिस्ट पार्टी के बीजिंग स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया और पेकिङ विश्वविद्यालय में संबोधन भी किया ।

