Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश में ढाका स्थित सचिवालय में आग लगने से कई दस्तावेज जलकर राख

 

ढाका, पीटीआई 26 दिसम्बर

बांग्लादेश में ढाका स्थित सचिवालय में आग लग गई। इस हादसे में कई दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। बांग्लादेशी अफसरों को संदेह है कि सचिवालय की इमारत में जानबूझ कर आग लगाई गई है। इस मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। आग पर छह घंटे बाद काबू पाया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बांग्लादेश के सचिवालय की इमारत संख्या सात में आग गुरुवार की सुबह लगी थी। अग्निशमन सेवा के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल जाहिद कमाल ने बताया कि बिल्डिंग में तीन स्थानों पर एक साथ आग लगी। इससे अन्य मंत्रालयों को भी काम रोकना पड़ा। आग के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी। बिल्डिंग-सात की छठवीं, सातवीं और आठवीं मंजिल के अधिकांश कमरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
फर्नीचर और कई दस्तावेज भी जल गए। घटना की जांच के लिए अधिकारियों ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया। इस समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त सचिव (जिला एवं क्षेत्र प्रशासन) मोहम्मद खालिद रहीम करेंगे। जांच समिति आग लगने के कारण पता करेगी। अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ महमूद सजीब भुइयां का आरोप है कि जल गए दस्तावेजों में अवामी लीग शासन के लाखों डालर के भ्रष्टाचार के कागज और अन्य सुबूत शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com