Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘सामना बैंकिंग पुरस्कार’ से सम्मानित हुए बैंकिंगविज्ञ बीएन घर्ती

 

काठमांडू, पुष १७ –सामना बैंकिंग पुरस्कार गुठी ने २०८१ साल का ‘सामना बैंकिंग पुरस्कार’ बैंकिंगविज्ञ बीएन घर्ती को दिया है । उनकी लिखी पुस्तक ‘बैकिंग अनुशासन दिगो विकासका लागि’ के लिए ७५ हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है ।
उक्त पुस्तक बैंकिङ एन्ड इन्स्योरेन्स ने प्रकाशन किया था । उन्हें यह पुरस्कार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री प्रदीप पौडेल ने दिया । प्रा.डा. विश्वम्भर पोखरेल, प्रा.डा. गोविन्द नेपाल और बैंकर तथा साहित्यकार कृष्ण प्रधान रहे मूल्यांकन समिति ने उक्त पुरस्कार घर्ती को प्रदान करने के लिए सिफारिश की थी ।
नेपाल बंगलादेश बैंक, एनआईसी बैंक और किष्ट बैंक में समेत में घर्ती ने काम किया । साथ ही किष्ट बैंकको का.मु प्रमुख कार्यकारी अधिकृत होकर भी कार्य किया था । किष्ट बैंक प्रभु बैंक में मिलने के बाद स्वैच्छिक अवकाश लिए घर्ती  बैंक तथा वित्तीय संस्था के सञ्चालक समिति, उच्च व्यवस्थापन और अन्य कर्मचारी को तालिम देना और नीति, कार्यविधि, रणनीतिक योजना आदि बनाने का परामर्श देने का कार्य करते आ रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *