Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीस हजार गांवों में घुमाएंगे चरण पादुका

 


जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। हैदराबाद से रामराज्य फाउण्डेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की टोली सोने की चरण पादुका लेकर पवित्र नदियों, संगम में स्नान कराते हुए पदयात्रा के रूप में अयोध्या पहुंची। इन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय के शिविर कार्यालय कारसेवक पुरम पहुंचकर श्रीराम लला के समक्ष पूजन के लिए आज सायंकाल ‘चरण’ उन्हें सौंपा। पूजन के बाद कल फाउण्डेशन की यह टोली वापस लौटेगी। अपने स्थान पर पहुंचकर ये चरण धार्मिक यात्रा के रूप में आंध्र प्रदेश के तीस हजार गांवों में घुमाया जाएगा। रामराज्य फाउण्डेशन के अध्यक्ष एन देवेन्द्र रेड्डी बताते हैं कि उनका संगठन राम दीक्षा का कार्यक्रम भी करता है। श्री रेड्डी आध्यात्मिक क्रांति लाने के लिए जुटने की बात कहते हैं। वे युवाओं के बीच देशभक्ति और देवभक्ति का जागरण करते हैं और 14 दिन की पदयात्रा करके यहां पहुंचे हैं।टोली में महासचिव राकेश गौड़ डा.नागराज, डॉ परवस्तु समेत लगभग 50 लोग सम्मिलित थे।
जारी कर्ता —
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्याम से ओंकार सिंह ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com