Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महतो ने की मांग.. रिंकु के परिवार को शीघ्र दी जाए न्याय

 

काठमांडू, फागुन १७ – राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने मांग की है कि रिंकु सदा हत्याकांड की छानबीन कर दोषियों पर कारवाई की जाए । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार ने पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने में अपनी रुचि नहीं दिखाई तो पार्टी कड़ा आन्दोलन करेगी ।
अध्यक्ष महतो ने आज एक विज्ञप्ति जारी  की है । उसमें इस बात का उल्लेख किया है कि  सिरहा नवराजपुर गाँवपालिका– १ भगवतीपुर की १७ वर्षीया रिंकुकुमारी सदा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और शंकास्पद मृत्यु हुए इतने दिन बीत चुके हैं लेकिन सरकार अभी तक इस मामले को लेकर गम्भीर नहीं दिखाई दे रही है ।
महताो ने कहा कि अपराधी को संरक्षण देने, प्रमाण नष्ट करने या घटना को राजनीतिक संरक्षण देने का जो प्रयास किया है उसका मैं और मेरी पार्टी कडा विरोध करते हैं । अध्यक्ष महतो ने पीडि़त परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों पर कड़ा कारवाई की मांग की है । उन्होंने कहा कि नेपाल में पिछले कुछ दिनों में धाक–धमकी, गुण्डागर्दी, हत्या, हिंसा, बलात्कार और अन्य जघन्य अपराधों में वृद्धि हो रही है । उन्होंने कानूनी राज्य के अस्तित्व पर गंभीर प्रश्न उठाया ।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडि़तों से गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने निजगढ़ में की मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *