Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज मौसम कुछ इस तरह का

 

काठमांडू, चैत ३ – अभी देश मे पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली के साथ ही स्थानीय हवाओं का भी आंशिक प्रभाव है । सुदूरपश्चिम प्रदेश, कर्णाली प्रदेश और गण्डकी प्रदेश में आंशिक या साधारणतया बदली छाई है , लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही अन्य बाकी पहाड़ी भू–भागों में आंशिक बदली छाई है बाकी भू–भाग में मौसम मुख्यतया साफ है । कर्णाली प्रदेश के कुछ स्थानों तथा सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश भी हुई ।
आज दिन में सुदूरपश्चिम प्रदेश और कर्णाली प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक या साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भू–भागों में आंशिक बदली छाई रहेगी लेकिन मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगी । सुदूरपश्चिम प्रदेश और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में तथा बाकी पहाड़ी भू–भागों के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बजिली चमकने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है ।
सुदूरपश्चिम प्रदेश और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों में तथा बाकी उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की संंभावना है । साथ ही अपरान्ह के समय में कोशी प्रदेश, मधेश प्रदेश, बागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज हवा चलने की भी संभावना है ।
आज रात कोशी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बदली छाई रहेगी बाकी भू–भाग में आंशिक बदली के साथ ही मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगी । देश के पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश तथा उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना है । साथ ही कोशी प्रदेश और मधेश प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज हवा चलने की भी संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *