Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षक आंदोलन: वार्ता के बाद भी नहीं छोड़ा सड़क

 

6 वैशाख, काठमांडू — शिक्षकों ने शनिवार (आज) भी अपना आंदोलन जारी रखा है। बीते 18 दिनों से वे काठमांडू के माइतीघर–बबरमहल–नयाँ बानेश्वर सड़क क्षेत्र में विद्यालय शिक्षा अधिनियम (स्कूल एजुकेशन एक्ट) जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

शुक्रवार रात तक प्रधानमंत्री ओली और सभामुख घिमिरे से हुई वार्ताओं के बावजूद शिक्षक नेता शिक्षा अधिनियम के शीघ्र जारी होने को लेकर आश्वस्त नहीं हो सके। इसी कारण से उन्होंने शनिवार को भी अपना प्रदर्शन जारी रखा।

यह भी पढें   पुराने राजनीतिक दलों को समाप्त करने की साजिश जारी : ओली

उनके प्रदर्शन के कारण माइतीघर–बबरमहल सड़क मार्ग पर गुरुवार को भी यातायात ठप रहा।

प्रधानमंत्री ओली ने वार्ता में शिक्षा अधिनियम को प्रक्रियागत ढंग से यथाशीघ्र जारी करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके लिए उन्होंने आज शिक्षा समिति के सांसदों, शिक्षा मंत्री और सत्तारूढ़ दल के साथ चर्चा कर कोई निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *