Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शिक्षकों का अपमान किया है – प्रचण्ड

 

काठमांडू, बैशाख ९ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शिक्षकों का अपमान किया है । इसलिए एक दिन भी ओली को सरकार में नहीं रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि देश की अवस्था बहुत ही चुनौतीपूर्ण है । उन्होंने कहा कि केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार असंवैधानिक रूप से बनी है ।
“देश के स्थिति चुनौतीपूर्ण है । एमाले और केपी ओली नेतृत्व की सरकार का जन्म ही अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है । उन्होंने कहा, “इससे केवल भ्रष्ट लोगों को संरक्षण मिलता है ।”
“ काठमांडू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आज सरकार सचमुच एक दिन भी नेतृत्व करने की अपनी क्षमता खो चुकी है ।” कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा कि “दो सप्ताह से शिक्षक सड़क पर हैं । शिक्षक को अपमानित करने और गाली करने के अलावे कोई काम नहीं हुआ है । इससे बड़ा अपमान क्या होगा ? वार्ता करने के जगह पर प्रधानमंत्री शिक्षकों का अपमान कर रहे हैं ।
प्रचंड ने कहा है कि शिक्षकों का अपमान करने वाले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को एक दिन भी सरकार में नहीं रहना चाहिए ।”

यह भी पढें   वर्षा और समृद्धि के देवता रातो मच्छिन्द्रनाथ का रथ जावलाखेल पहुँचा, 6 असार को होगा भोटो दर्शन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *