Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पहलगाम में आतंकी हमला के बिरोध में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कैंडल मार्च

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मंगलवार को काश्मीर के पहलगाम में आतंकी द्वारा पर्यटक पर कायराना हमला के बिरोध में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा जिला के अध्यक्ष संतोष कुमार साह के नेतृत्व में बुधवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया।इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता तथा आम नागरिक शामिल हुए। नगर परिक्रमा के बाद जनक मंदिर के परिसर में आतंकवादी हमला में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति हेतु कैंडल मार्च में शामिल सभी लोगों नेएक मिनट का मौन धारण किया तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । यहां उल्लेखनीय है कि मंगलवार की दोपहर पहलगाम के बैसरन पर्यटन स्थल में आतंकी ने आधुनिक हथियार सेहमला कर तीन विदेशी सहित अठाईस लोग को मौत की नींद सुला दिया।इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com