Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइपीएल२०२५– १४ वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ऐतिहासिक शतक

 

काठमांडू, बैशाख १६ – १४ वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की कीर्तिमानी शतक के मदद से राजस्थान रोयल्स ने आइपीएल २०२५ अन्तर्गत सोमवार की रात गुजरात टाइटंस को ८ विकेट से पराजित कर दिया है । वैभव ने मात्र ३५ गेंदों में शतक प्रहार कर यह कीर्तिमान बनाया है । उन्होंने ३८ गेंद में १०१ रन की शानदार पारी खेली जिसमें ७ चौके और ११ छक्के शामिल थे । इसके साथ ही राजस्थान ने २१० रन का विशाल लक्ष्य १५.५ ओवर में २ विकेट खोकर बना लिए ।
सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बनाया। उन्होंने आईपीएल के अपने तीसरे मैच में ही शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
राजस्थान के लिए यसस्वी जैसवाल ने ४० गेंद में नॉटआउट ७० रन बनाए । वैभव और यसस्वी की साझेदारी ने राजस्थान की जीत सुनिश्चित की । सूर्यवंशी खेल के प्लेयर ऑफ द मैच घोषित हुए ।
इससे पहले, गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के ८४ रन और जोस बटलर के अविजित ५० रनों की मदद से निर्धारित २० ओवर में ४ विकेट खोकर २०९ रन बनाए थे ।

यह भी पढें   रास्वपा के निर्वाचित केन्द्रीय सदस्य एवं पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *