स्पेन और पुर्तगाल में बिजली गुल…जन जीवन अस्त व्यस्त
काठमांडू, बैशाख १६ – यूरोपीय देश स्पेन और पुर्तगाल के बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई है, जिससे आम लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ा रहा है ।
अंतराष्ट्रीय संचार माध्यम बीबीसी के अनुसार बिजली की इस कटौती का असर एयरलाइन, मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर पड़ा है । पुर्तगाल की एयरलाइन टीएपी एयर ने यात्रियों से अपील की है कि वे अगली सूचना मिलने तक एयरपोर्ट न जाएं ।
स्पेन की बिजली कंपनी रेड इलेक्ट्रिका ने बताया कि पूरे देश में बिजली चली गई है । अब वे बिजली बहाल करने और ब्लैकआउट के कारणों को समझने की कोशिश कर रहे हैं ।
स्पेन और पुर्तगाल में बिजली के इस संकट पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसीडेंट ने कहा है कि इसके पीछे किसी साइबर हमले का कोई संकेत नहीं है ।
पुर्तगाल के लिस्बन में लोग गाडि़यों में ईंधन भरवाने के लिए बिजली ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं ।
इस बीच पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने कहा है कि पुर्तगाल और स्पेन में बिजली गुल होने के पीछे किसी तरह के साइबर हमले का कोई संकेत नहीं है । दरअसल स्पेन और पुर्तगाल में बिजली कटौती के साथ ही कुछ इलाकों में मुसाफिरों को ट्रेन से बाहर निकालकर ट्रेनें खाली कराई गईं ।
इस संकट की वजह से इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा है और मोबाइल सेवा भी बंद होने की खबर आई ।

