Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में आज मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होगी

 

काठमांडू, बैशाख १६ – अभी देश में पश्चिमी हवाओं तथा स्थानीय हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने यह जानकारी देते हुए यह भी कहा है कि इसके अतिरिक्त नेपाल के मौसम प्रणाली में बंगाल की खाडीÞ से आ रही जलवाष्पयुक्त हवाओं का समेत प्रभाव देखा जा रहा है ।
मंगलवार कोशी, मधेश, बागमती, गण्डकी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक या साधारणतया बदली छाई रहेगी बाकी भू–भागों में मौसम मुख्यतया साफ रहेगी या आंशिक बदली छाए रहेंगे ।
कोशी, बागमती, गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों तथा बाकी भू–भागों के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । कोशी, बागमती प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के हिमाली भू–भाग के कुछ ही स्थानों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है ।
मंगलवार की रात कोशी और मधेस प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भू–भागों में मौसम मुख्यतया साफ या आंशिक बदली छाई रहने की महाशाखा ने जानकारी दी है । कोशी प्रदेश के साथ ही बागमती प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन बजिली चमकने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है । कोशी प्रदेश, बागमती प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के हिमाली भू–भागों के एक–दो स्थान में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है ।
काठमांडू में भी आज अपराह्न के बाद बारिश की संभावना है । दिनभर बदली छाई रहेगी और अपराह्न के बाद बारिश होगी । अपराह्न २ बजे के बाद बारिश शुरु होगी और ६ बजे के भीतर तक काठमांडू में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होगी ।
आज की तुलना में काठमांडू में कल ज्याद बारिश होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed