Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘सरकार आज ही गिर जाएगी’ इस वक्तव्य से समाज में ध्वनि प्रदूषण फैल रही है – सूर्य थापा

 

काठमांडू, बैशाख २२ – नेकपा (एमाले)के सांसद सूर्य थापा ने कहा है कि ये जो इस तरह के बयान आ रहे हैं कि ‘सरकार आज ही गिर जाएगी’ इस वक्तव्य से समाज में ध्वनि प्रदूषण फैल रही है । सोमवार प्रतिनिधि सभा की बैठक में सांसद थापा ने नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ’प्रचण्ड’प्रति लक्षित करते हुए कहा कि गठबन्धन के बनने के बाद से ही उनकी राजनीतिक चालबाजियां चल रही है ।
उन्होंनें कहा कि “हर दिन सरकार के विरुद्ध चालबाजियां चल रही हैं । आज ही सरकार गिर जाएगी, कल ही गिर जाएगी, मैंने सब मिला लिया है, अब ये सरकार नहीं रहेगी ।इस तरह के बयानों से मीडिया रंगती है और समाज में ध्वनि प्रदूषण फैल रही है ।”
उनका दाबा है कि सरकार गिरने की जो बात की जा रही है वो निरर्थक बात है । “सरकार आगे बढ़ रही है । इस तरह के वक्तव्य और भूmठ, और बकबास निरर्थक सावित होंगे ।
साथ ही, थापा ने प्रचण्ड नेतृत्व वाली सरकार पर ’पाकिस्तानी मॉडल’ लागू करने का भी आरोप लगाया।
“सोने की तस्करी ने पूरे देश को बदनाम किया था। लेकिन अब वह सब करने वाले स्रोत बंद हो चुके हैं। उनके बंद होने के बाद ही अस्थिरता फैलाने वाले बयान दिए जा रहे हैं ।”
उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि हाल ही में २५ करोड़ रुपये के साथ पकड़ा गया व्यक्ति किस पार्टी का कार्यकर्ता था।

यह भी पढें   इनम सापकोटा प्रकरण से सत्ता के गलियारों में भूचाल : न्यायपालिका, पुलिस और प्रधानमंत्री सचिवालय पर उठे गंभीर सवाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com