Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आपरेशन सिंदूर को नेपाल के नेता तथा आम नागरिक ने सही ठहराया

 


जनकपुरधाम/मि‌श्री लाल मधुकर । बीते 22अप्रैल को काश्मीर के पहलवाम मेंएक नेपाली पर्यटक सुदीप न्यूपाने सहित 26भारतीय पर्यटक को आतंकी द्वारा निर्ममता पूर्वक हत्या के बिरोध में भारत सरकार द्वारा आपरेशन सिंदूर का सफल आपरेशन कर पाकिस्तान के 9आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने पर नेपाल के विभिन्न पार्टी के नेता तथा आम नागरिक ने खुशी जाहिर की है।
नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री विमलेंद्र निधि ने कहा है कि पहलवाम आतंकी हमला ने पूरे विश्व के मानवता को शर्मशार किया है।ऐसी स्थिति में आतंकवादी की खात्मा के भारत को कठोर कार्रवाई करना उचित है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी के बिरोध में भारत के इस संघर्ष में हम भारत के साथ है।

यह भी पढें   सरकार के लिए हर्क साम्पाङ का ३३ सुत्रीय सुझाव
बिमलेंद्र निधि

इसी तरह पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है आतंकी के विरोध में भारत सरकार द्वारा आपरेशन सिंदूर अभियान में भारतीय जाबांज सेना ने पाकिस्तान के आतंकी के 9ठिकानो पर वम बारी कर उसको नेस्तानाबूद कर दिया ।यह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना ने किसी पाकिस्तानी नागरिक को क्षति नहीं पहुंचायी है।यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान के सभी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करें। भारत सरकार की इस कारबाई को राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी समर्थन करती हैं।
इसी तरह तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष बृषेश चंद्र लाल ने भारत सरकार द्वारा आतंकवादी के बिरोध में चलाये गये आपरेशन सिंदूर को समर्थन किया। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवादी भारत के साथ नेपाल के लिए भी खतरा उत्पन्न कर दिया है। दोनो देशों में रोटी बेटी का संबंध है।ऐसी परिस्थिति में भारत सुरक्षित रहेगा। तभी नेपाल भी सुरक्षित रहेगा ‌। उन्होंने पाकिस्तान को आलोचना किया है कि पाकिस्तानी सेना निहत्थे भारतीय पर कायराना हमला किए हैं जिसमें कई भारतीय नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान मानवता को शर्मशार किया है।

यह भी पढें   सिटीजन बैंक १९वां वार्षिकोत्सव समारोह पर स्वास्थ्य शिविर
राजेंद्र महतो

नेपाल भारत खुला सीमा संबाद समूह के अध्यक्ष राजीव झा ने कहा है कि अव दुनिया से आतंकी को समाप्त करने का समय आ गया है।यह भारत द्वारा ही संभव है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकी पैदा करने वाला देश बन गया है। आपरेशन सिंदूर पार्ट एक ही नहीं सिंदूर पार्ट अनेक हो।जव तक पाकिस्तान से आतंकवादी का समूल नष्ट नहीं हो तव तक यह आपरेशन चलता रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया अदा की हैं।

यह भी पढें   सिटिजन्स बैंक की १९ वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर रक्तदान
Brikhesh chandra lal

इसी तरह मधेशवादी नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय, मुस्लिम स्कालर मो.अशगर अली, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह,प्रो.बालकेश्वर ठाकुर,योग गुरु विमल पंडित, महंत राम प्रिया शरण सहित कई लोगों ने भारत सरकार के आतंकी के बिरोध में किए गए आपरेशन सिंदूर को स्वागत किया है।

राजीव झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *