Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजाओं ने देश को कंगाल बनाया है ..अब हमें देश को रहने लायक बनाना होगा– प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, बैशाख २७ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राजाओं ने देश को कंगाल बनाया है । शनिवार काठमांडू में दूसरे राष्ट्रीय वन संवद्र्धन गोष्ठी को संबोधन करते हुए उन्होंने पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह प्रति लक्षित करते हुए कहा कि –इन्होंने ही देश को आजतक गरीबी में रखा, वे अब एकबार फिर से वापस आने और साथ देने की बात कर रहे हैं, यह देखकर हैरानी होती है । आगे उन्होंने कहा कि यह कहते उन्हें शर्म भी नहीं आ रही है । इस देश को तो इन्होंने ही कंगाल बनाया है । उन्होंने कहा कि –अभी इतना विकास हुआ है, इन ३० वर्ष में देश ने इतने विकास किए हैं । देश का तथ्यांक, आँकडे ये बताते हैं । जब लोग नहीं थे देश जंगल था । उन्होंने कहा –अब हमें देश को बनाना है, विकसित करना है ।
देश को रहने लायक बनाना होगा । वातावरणीय हिसाव से देखना होगा । हमारे पास हिमाल है, पहाड है, इतना स्वच्छ, पवित्र है । ये तो देवभूमि हो । यहाँ शुद्ध ऑक्सीजन ही ऑक्सीजन है । ऐसे देश में फेफड़ों का व्यापारी कैसे आ गया? यह फेफड़ों का व्यापारी नेपाल में कहाँ से आया?

यह भी पढें   पतंग, ड्रोन और गुब्बारों से विमान परिचालन की सुरक्षा को चुनाैती

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com