Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में गौरव स्मृति तथा बी योर सेल्फ फाउंडेशन द्वारा बड़का मंगलवार के अवसर पर प्रसाद वितरण

 

नेपालगंज, बाँके, पवन जयसवाल। गौरव स्मृति तथा बी योर सेल्फ फाउंडेशन द्वारा जेष्ठ ६ गते मंगलवार (बड़का मंगलवार) के अवसर पर नेपालगंज में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था द्वारा लगातार दूसरी बार आयोजित किया गया है।

संस्था के संरक्षक प्रदीप शाह ने जानकारी दी कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष मंगलवार के दिन भक्तजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। उनका कहना है कि जनविश्वास अनुसार, जेष्ठ मंगलवार को भंडारा आयोजन करने से हनुमान जी अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और उनके कष्टों का अंत करते हैं।

यह भी पढें   प्रैंक वीडियो बनाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

प्रसाद वितरण नेपालगंज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. ६ फुलटेका स्थित नेत्र ज्योति संघ, फत्तेबाल आंखा अस्पताल के सामने विनायक मेडिकल हॉल के सामने किया गया।

इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष हंसराम साहू, सलाहकार रामलोचन शाह, मोतीलाल साहू, अधिवक्ता रामनाथ साहू, फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु शाह सहित करण साहू, विजय कोरी, शिवम् शाह, प्रदीप कौलिक, शिवम गुप्ता, अनीशा थापा, सुखराम ठाकुर, प्रेमा शाही, मुंशी हज्जाम समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   पाकिस्तान : कराची में बड़ा आतंकी हमला

संस्था के संरक्षक शाह ने बताया कि इससे पूर्व बैशाख ३० गते मंगलवार को भी इसी प्रकार का प्रसाद वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *