प्रधानमंत्री ओली ने मंत्रिपरिषद् की बैठक बुलाई
काठमांडू, जेठ ६ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार की शाम को मंत्रिपरिषद् की बैठक बुलाई है । इससे पहले गवर्नर की नियुक्ति को लेकर दोनों दलों के बीच विवाद के कारण सोमवार की मंत्रीपरिषद की बैठक स्थगित कर दी गई थी ।
कल ही ओली और कांग्रेस सभापति देउवा मिलकर सहमति करने वाले थे लेकिन बैठक ही नहीं हो पाई । लेकिन मंगलवार को ओली और देउवा बीच करीब एक घण्टें मुलाकात हुई । इस मुलाकात के बाद ही आज शाम मंत्रिपरिषद् की बैठक बुलाकर गवर्नर नियुक्त करने के बारे में गन सहमति की जा रही है । नेताओ. का कहना कि सहमति अनुसार कांग्रेस निकट विश्व पौडेल गवर्नर बनेंगे ।


