Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई

 

नई दिल्ली:

भारत ने चीन और बांग्लादेश पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में चीनी सैन्य अफसरों ने बांग्लादेश के लालमोनिरहाट में एक पुराने एयरबेस का जायजा लिया, जो भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर से बस थोड़ी दूरी पर है. ये कॉरिडोर, जिसे लोग ‘चिकन नेक’ कहते हैं, भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि यही पूर्वोत्तर राज्यों को देश से जोड़ता है. बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस के भारत के खिलाफ तीखे बयानों ने आग में घी डालने का काम किया है. यूनुस की सरकार चीन और पाकिस्तान के साथ दोस्ती बढ़ा रही है, जिससे भारत की चिंता और गहरी हो गई है.

यह भी पढें   पञ्चेश्वर आयोजना: नई संधि की नहीं, तीन दशक पुरानी महाकाली संधि के ईमानदार क्रियान्वयन की है आवश्यकता – राकेश मिश्रा

बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा दी है. कुछ दिनों पहले भारतीय सेना ने इसके पास सैन्य अभ्यास किया था. वहीं अब ऐसी रिपोर्ट आई है कि रूस निर्मित एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात किया गया है, जो 400 किलोमीटर तक की रेंज में कई हवाई खतरों को एक साथ नष्ट कर सकती है. इसके साथ ही, हाशिमारा एयरबेस पर राफेल फाइटर जेट की एक स्क्वाड्रन तैनात की गई है, जो मेटियोर मिसाइलों और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों से लैस है. ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल रेजिमेंट और आकाश मिसाइल सिस्टम भी इस क्षेत्र में तैनात हैं, जो किसी भी खतरे को तुरंत जवाब देने में सक्षम हैं.

यह भी पढें   आभा फाउंडेशन नेपाल ने 35 व्रतियों के बीच साड़ी का किया वितरण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com