Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना का नया वेरिएंट NB1.8.1 अमेरिका में सामने आया

 

काठमान्डू

भारत के कई राज्यों में कोरोना का JN.1 वेरिएंट पाया गया। इस बढ़ते खतरे के बीच अब नया वेरिएंट NB1.8.1 अमेरिका में सामने आया है। अमेरिका में इस वेरिएंट के कई केस सामने आए हैं।
चीनी सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क सिटी क्षेत्र और वर्जीनिया के एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों में ये मामले पाए गए। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कार्यक्रम के माध्यम से COVID-19 के NB1.8.1 संस्करण से जुड़े मामलों का पता चला।
कई देशों से सामने आए मामले
ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा (GISAID) पर सामने आए डेटा के अनुसार, ज्यादातर मामले जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, चीन और अन्य देशों से आए यात्रियों से आ रहे हैं। इन मामलों को तब पतला चला जब 22 अप्रैल से 12 मई के बीच इनका टेस्ट किया गया था।

यह भी पढें   देउवा के नेतृत्व वाली हीअसली नेपालीकांग्रेस हैं : बिमलेंद्र निधि

इसके अलावा, सीबीएस रिपोर्ट के मुताबिक, NB.1.8.1 वेरिएंट के मामले ओहियो, रोड आइलैंड और हवाई सहित अन्य अमेरिकी राज्यों में भी रिपोर्ट किए गए हैं। ये मामले कथित तौर पर हवाई अड्डे के मामलों से अलग हैं।
स्टडी से पता चला है कि NB.1.8.1 JN.1 वेरिएंट के समूह का हिस्सा है, अन्य वेरिएंट की तुलना में ये अधिक आसानी से फैल सकता है। हालांकि, इससे किसी गंभीर बीमारी के फैलने की कोई संभावना नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com