Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछले १२ घण्टें में कोसी प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश, विभाग ने सर्तक रहने का किया आग्रह

 

काठमांडू जेठ १७ – कोसी प्रदेश के विभिन्न भूभागों में भारी बारिश होने के कारण कुछ नदियों में बाढ़ आने की संभावना है । पिछले १२ घण्टें में कोसी प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हुई है । विज्ञान विभाग ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है, क्योंकि वर्षा प्रणाली उत्तर की ओर बढ़ रही है तथा और अधिक वर्षा होने की संभावना है। पिछले १२ घण्टें में कोसी प्रदेश के झापा, इलाम, मोरङ और सुनसरी जिला में भारी बारिश मापन की गई है ।
कन्काई नदी, बिरिङ नदी, केसलिया नदी तथा इन क्षेत्रों से होकर बहने वाली में अन्य नदियों में बाढ़ का स्तर चेनावनी स्तर से पर मापा गया है । विभाग ने नदी किनारे में उच्च सतर्कता अपनाने का आग्रह किया है ।
मौसमविद् के अनुसार कोसी के साथ ही मधेस, वाग्मती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में अभी हल्की और मध्यम बारिश हो रही है ।

यह भी पढें   विद्यालयों की वर्तमान स्थिति एवं समाज की भूमिका पर राष्ट्र सेविका नेपाल की शैक्षिक संगोष्ठी संपन्न ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *