Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मारी

 

बोगोटा:

कोलंबिया में विपक्षी सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को शनिवार को बोगोटा में गोली मारी गई. वे हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. सरकार ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे ‘हमला’ करार दिया है. 39 साल के उरीबे की हालत गंभीर है. गोलीबारी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. विदेश मंत्री लौरा सराबिया ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘हिंसा कभी समाधान नहीं होता. मैं सच में उम्मीद करती हूं कि उरीबे जल्द ही ठीक हो जाएं और खतरे से बाहर हों.’

यह भी पढें   मधेश प्रदेश के लिए कैसा है २०८३/८४ का बजट ? कितनी आशा कितनी निराशा ?

घायल उरीबे को फौरन शहर के एक मेडिकल सेंटर ले जाया गया. बोगोटा के मेयर कार्लोस गालान ने एक्स पर जानकारी दी कि उरीबे को इमरजेंसी इलाज मिल रहा है और जरूरत पड़ने पर उन्हें किसी बड़े अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए राजधानी की पूरी मेडिकल व्यवस्था अलर्ट पर है. बोगोटा पुलिस ने एक संदिग्ध को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, केंद्रीय सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि हमले में शामिल बाकी दोषियों की गिरफ्तारी में मदद के लिए इनाम की घोषणा की गई है.

यह भी पढें   छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में १४,०५७ छात्र उत्तीर्ण

मिगुएल उरीबे (39) कोलंबिया के कंजर्वेटिव पार्टी ‘डेमोक्रेटिक सेंटर’ से सांसद हैं, जिसे पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे ने स्थापित किया था. मिगुएल की मां डायना तुरबाय एक जानी-मानी पत्रकार थीं. 1991 में पाब्लो एस्कोबार के मेडेलिन कार्टेल की ओर से उन्हें अगवा कर लिया गया था. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई थी. सीबीएस न्यूज के अनुसार, 1990 के दशक की शुरुआत में ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार के दौर के बाद से यह पहली बार है कि किसी हाई-प्रोफाइल नेता पर इतना बड़ा हमला हुआ है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *