Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश … सौ से ज्यादा लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, जेठ २९ – अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग ७८७ ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो जाने से इसमें सवार २४२ लोगों में से सौ से ज्यादा की मौत हो जाने की खबर मिली है । मृत्यु संख्या अभी और बढ़ने की भी बात आ रही है
एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI –१७१ अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें १६९ भारतीय, ५३ ब्रिटिश, ७ पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल २३० यात्री सवार थे। बाकी १२ क्रू मेंबर्स थे । हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झूलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है । उनकी पहचान  DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी । हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है ।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं । जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में ५० से ६० डॉक्टर मौजूद थे, इनमें १५ से ज्यादा घायल हो गए हैं । एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर ब्क्ष्–१७१ ने दोपहर १ः३८ बजे उड़ान भरी थी। दोपहर १ः४० बजे यह क्रैश हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com