Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भरतपुर में नारायणी नदी तट पर मनाया गया 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 

भरतपुर (चितवन), 16 जून 2025 । भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज (नेपाल) द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज सुबह भरतपुर, चितवन में पवित्र नारायणी नदी के तट पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 550 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतपुर महानगरपालिका के उप-महापौर श्री चित्रसेन अधिकारी और विशिष्ट अतिथि चितवन जिला के पुलिस अधीक्षक श्री गोबिंद पुरी थे। उनके साथ कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, योग संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य, नागरिक समाज के सदस्य और योग प्रेमी भी शामिल हुए। नेपाल पुलिस एवं सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा का संचार किया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व और नेपाल के राजनीतिक रूपांतरण पर अंतरराष्ट्रीय बहस

भारत के महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग को मानव स्वास्थ्य और समग्र कल्याण का आधार बताया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेपाल सहित 177 देशों के समर्थन से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” पर बल देते हुए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

यह भी पढें   हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन में वातायन संस्था का ऐतिहासिक सम्मान समारोह; लॉर्ड उदय नागाराजु ने दिया शिखर सम्मान

उप-महापौर श्री चित्रसेन अधिकारी ने कहा कि योग के माध्यम से भारत-नेपाल के संबंधों को और सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने भरतपुर महानगरपालिका की ओर से योग के प्रचार-प्रसार के लिए सभी आवश्यक प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।

यह कार्यक्रम चितवन उद्योग वाणिज्य संघ, नेपाल-भारत मैत्री संघ (चितवन), पतंजलि योग समिति (चितवन) और आर्ट ऑफ लिविंग जैसे संगठनों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महावाणिज्य दूतावास ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे भारत-नेपाल मैत्री का प्रतीक बताया।

यह भी पढें   बहुमत के मर्म पर राष्ट्रपति की सख्ती—संवैधानिक परिषद अध्यादेश सरकार को लौटाया

(कार्यक्रम से संबंधित कुछ चित्र भी संलग्न किए गए हैं।)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *