रास्वपा ने किया प्रतिनिधि सभा में वेल घेराव
काठमांडू, असार २– राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा ) ने प्रतिनिधि सभा में आज भी वेल घेराव किया है । अवरोध के बीच में बैठक चलाने को लेकर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा)ने बैठक का बहिष्कार किया है ।
बैठक की शुरुआत में सभामुख देवराज घिमिरे ने राप्रपा के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङदेन को बोलने का समय दिया था । उन्होंने बताया कि अवरोध के बावजूद वे बैठक का बहिष्कार करेंगे ।
इसके बाद रास्वपा के सन्तोष परियार ने जाँच समिति बनाना चाहिए का अडान लिया । उनके सम्बोधन के बाद सभामुख ने बैठक का आगे बढ़ाया । बैठके सत्र को आगे बढाने के बाद रास्वपा के सांसदों ने नारेबाजी की और वेल घेराव भी किया ।


