Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास द्वारा हिन्दी साहित्य उत्सव का आयोजन

 

काठमान्डू 28 जून

नेपाल-भारत पुस्तकालय के सभागार में आज भारतीय दूतावास द्वारा हिन्दी साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के गरिमामय पद पर डा सनत वस्ती जी की उपस्थिति थी । कार्यक्रम में जून माह में जन्म लेने वाले तीन महान साहित्यकार बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय, देवकीनन्दन खत्री तथा विष्णुप्रभाकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई, जिसमें पुरुषोत्तम पोखरेल, ऊषा शर्मा आदि वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम के सहसंयोजक के रुप में अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी परिषद की सहभागिता थी । संस्था से डा.रीना यादव ने संस्था के विषय में जानकारी प्रस्तुत की । केन्द्रीय स्कूल के प्रिंसिपल मि. ए जरल्ड ने अपने महत्तवपूर्ण विचारों को रखा । केन्द्रीय स्कूल के छात्रों ने आवारा मसीहा, चन्द्रकांता संतति तथा वन्देमातरम राष्ट्रगीत पर अपनी प्रस्तुति दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *