Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारी पार्टी (एमाले) रक्तबीज की तरह है – प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, असार १४ – प्रधानमन्त्री एवं नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने अपनी पार्टी को लेकर टिप्पणी की है कि उनकी पार्टी रक्तबीज की तरह है । शनिवार (असार १४) काठमांडू में जननेता मदन भण्डारी की ७४वीं जन्म जयंती के अवसर में आयोजित ‘जबजका तीन दशक’ (जनता का बहुदलीय जनवाद के तीन दशक) विषयक राष्ट्रीय गोष्ठी में यह बात कही ।
प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि कहा कि एमाले रक्तबीज की तरह है, अगर कोई किसी पर हमला किया करता है  तो उससे कई अन्य अच्छे लोग पैदा होंगे । उन्होंने चेतावनी दी कि किसी के लिए भी एमाले को विभाजित करना आसान नहीं है ।
उन्होंने कहा कि एमाले केवल जबज शब्दों को दोहरा नहीं रही है, बल्कि उन पर अमल भी कर रही है । एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव नेपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा, “क्या उन लोगों को शर्म नहीं आनी चाहिए जो पार्टी की सुविधाओं का फायदा उठाकर पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ?”

यह भी पढें   नेपाल सरकार के अधीन अनेक महत्वपूर्ण संस्थानों में नियुक्तियाँ: कानूनी प्रावधानों की विस्तृत सूची

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *