Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में मेसी और रोनाल्डो से उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ी तैयार करना है–प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, सावन १६ – असार के दूसरे सप्ताह में रियल मड्रिड की यात्रा से वापस आए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि भविष्य में मेसी और रोनाल्डो से भी उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ी तैयार करना है । प्रधानमंत्री ने यह बात गुरुवार को दशरथ स्टेडियम में एन्फा द्वारा आयोजित ‘स्कूलों के लिए फीफा फुटबॉल’ कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ पेले, वर्तमान मेसी, रोनाल्डो या एमबाप्पे के स्तर तक पहुंचना नहीं है, बल्कि ऐसे खिलाड़ी तैयार करना है जिनमें उससे भी आगे जाने की क्षमता हो ।”
उन्होंने कहा कि सरकार ने देश भर में खेल बुनियादी ढांचे के निर्माण में तेजी लाई है और देश भर में स्टेडियमों और खेल के मैदानों की कोई कमी नहीं होगी ।
उन्होंने कहा कि देश भर में खेलकूद के पूर्वाधार निर्माण के लिए सरकार ने काम कर रही है । इसके लिए देशभर में स्टेडियमों और खेल के मैदानों की कोई कमी नहीं होने देगी । उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द हम भक्तपुर में ५० हजार दर्शकों के बैठने के लिए स्टेडियम के निर्माण का काम शुरु करने वाले हैं । उन्होंने बच्चों से कहा कि आपके खेलने के उम्र और खिलाड़ी बनने तक यह स्टेडियम तैयार हो जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed