Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान में ही प्रावधान हो जो पूर्व राष्ट्रपतियों को राजनीति में प्रवेश करने से रोके – जीवन परियार

 

काठमांडू, सावन १७ – नेपाली कांग्रेस के सह महामंत्री जीवन परियार ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति सक्रिय राजनीति में नहीं आ सकते हैं ऐसी व्यवस्था का प्रावधान संविधान में ही होनी चाहिए । कांग्रेस सूर्यविनायक नगर समिति द्वारा शनिवार (सावन १७) आयोजित तीसरे नगरपालिका सम्मेलन में उन्होंने यह कहा कि संविधान संशोधन करके भी होता है तो यह व्यवस्था करनी चाहिए कि पूर्व राष्ट्रपति पुनः सक्रिय राजनीति में नहीं सकें ।
उन्होंने यह भी कहा कि संविधान निर्माण करते समय यह इस तरह की व्यवस्था बनाने में चूक हुई है कि राष्ट्रपति हो चुके व्यक्ति पुनः राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं । अब संविधान संशोधन करने के क्रम में इस व्यवस्था को समावेश करने पर उन्होंने जोर दिया है ।
उन्होंने यह भी कहा कि नेकपा (एमाले) ने जो यह निर्णय लिया है कि पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी को पार्टी में वापस नहीं आना चाहिए यह निर्णय स्वागत योग्य है । “पूर्वराष्ट्रपति भण्डारी सक्रिय राजनीति में वापस आना अच्छी बात नहीं है । भंडारी को लेकर एमाले ने जो निर्णय लिया है वह बिल्कुल सही है ,कांग्रेस को भी इसी तरह का निर्णय करना चाहिए ।”

यह भी पढें   जनकपुर-अयोध्या रेल सेवा, रक्सौल-काठमांडू रेल लिंक और पूर्व–पश्चिम रेलवे परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *