Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी में पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की मृत्यु

 

काठमांडू, सावन २१ – सप्तरी में भारत में तस्करी करके लाई जा रही शराब को जब्त करने की कोशिश के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक का नाम लालू यादव (३५) है, जो नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र, सप्तरी के राजगढ़ ग्रामीण नगर पालिका–२ के कमलपुर का रहने वाला है।
जिला पुलिस कार्यालय, सप्तरी के प्रवक्ता डीएसपी जितेंद्र बस्नेत के अनुसार, रात करीब १० बजे सूचना मिली कि भारत में निर्यात के लिए बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण किया जा रहा है । उक्त शराब नियन्त्रण के लिए पुलिस निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव के कमाण्ड में १० लोगों की पुलिस की टीम गई थी । बस्नेत ने बताया कि तस्कर के समूह ने पुलिस टीम पर आक्रमण किया । इसलिए पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा के लिए चार राउन्ड हवाई फायर की । इसी क्रम में एक गोली यादव को लगी ।
यादव को इलाज के लिए रात के साढे ११ बजे गजेन्द्र नारायणसिंह सगरमाथा अस्पताल में ले जाया गया । वही उनकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने तलाशी के क्रम में कमलपुर से ८० कार्टुन शराब बरामद की है ।

यह भी पढें   सिरहा में ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com