Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम फिर से उठेंगे, हम और मजबूत होकर आएंगे – निर्वाण चौधरी

 

काठमांडू, भादव २७ – प्रबन्ध निर्देशक निर्वाण चौधरी ने हाल ही में हुई अराजक घटना को लेकर कहा है कि सीजी समूह (चौधरी ग्रुप)के इतिहास में ही यह सबसे पीड़ादायी क्षण है ।
फेसबुक पर एक भावुक संदेश लिखते हुए उन्होंने कहा कि जवाबदेही और सुधार की मांग के साथ कुछ दिन पहले शुरू हुए युवा आंदोलन को बाह्य शक्ति और अराजक समूहों द्वारा हिंसा और तोड़फोड़ में बदल दिया गया । “हमने दशकों की कड़ी मेहनत, त्याग और प्रतिबद्धता को कुछ ही घंटों में राख में बदलते हुए देखा उसकी पीड़ा को भोगा ।”
चौधरी ने अपने संदेश में कहा है कि “हाँ, हम घायल हैं । हाँ , हम हिल गए हैं । लेकिन हम टूटे नहीं हैं । प्रदर्शनकारी हमारे भवन को जला सकते हैं लेकिन हमारे सपनों को नहीं जला सकते हैं । प्रदर्शनकारी शो रुम लुट सकते हैं लेकिन हमारे मूल्यों को नहीं लूट सकते । हमारे परिवार की जो एकता है उसे कोई नहीं तोड़ सकता । संदेश में चौधरी ने सीजी समूह के योगदान का स्मरण कराते हुए कहा है कि “हम नेपाल के सबसे बड़े करदाता, एक प्रमुख रोजगारदाता और राष्ट्र निर्माण में समर्पित संस्था हैं । भूकंप, बाढ़ या किसी तरह के महामारी जैसे संकछ के समय हम हमेशा आगे रहते हैं । और इस जिम्मेदारी को हमने अभी भी नहीं छोड़ा है ।”
उन्होंने यह भी लिखा है कि “हम टूटने वालों में से नहीं हैं । हम पुनर्निर्माण करेंगे । हम फिर से उठेंगे । इतना ही नहीं हम और मजबूत होकर आएंगे ।

यह भी पढें   जनकपुर-अयोध्या रेल सेवा, रक्सौल-काठमांडू रेल लिंक और पूर्व–पश्चिम रेलवे परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *