कांग्रेस पार्टी कार्यालय में चहल पहल, लिखा हम उठेंगे
काठमांडू, भादव २७ – नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में पार्टी का झंडा और बैनर लगा दिया है ।
जेन –जी युवाओं ने प्रदर्शन के क्रम में पार्टी कार्यालय में आग लगा दी थी । लेकिन आज सुबह कार्यालय में पहुँचकर युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा और बीपी कोइराला की तस्वीर तथा बैनल लगा दिया है । बीपी की तस्वीर के नीचे लिखा है –उन्होंने पार्टी निर्माण किया, हम इसे और सबल बनाएंगे, हम उठेंगे ।

