Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशीला को भट्टराई का समर्थन

 

काठमांडू, भादव २७ – पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. बाबूराम भट्टराई ने प्रस्तावित अंतरिम सरकार प्रमुख सुशीला कार्की के नाम पर अपना समर्थन दिया है । भट्टराई का कहना है कि जेन –जी युवाओं द्वारा पूर्व प्रधानन्यायाधीश कार्की का नाम अंतरिम सरकार के रुप में सिफारिश किया जाना अत्यन्त सकारात्मक और सही निर्णय है । डॉ. भट्टराई ने आज सुबह एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कार्की के नाम पर अपना समर्थन दिया है । भट्टाराई का कहना है कि वर्तमान भ्रम और संदेह को जितनी जल्दी हो समाप्त किया जाना चाहिए, तथा संविधान के पालनकर्ता और संरक्षक राष्ट्रपति द्वारा कार्की को संविधान की नींव पर अपना पदभार सौंपते हुए औपचारिक रूप से शपथ दिलाई जानी चाहिए ।
भट्टाराई ने कहा है कि संवैधानिक विद्वानों और विशेषज्ञों की सलाह से यह तय करना उचित होगा कि इसके लिए उपयुक्त संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीका क्या होगा ।
भट्टाराई ने अपनी विज्ञप्ति में इस बात का भी उल्लेख किया कि यह नेपाली इतिहास का पहला संविधान है, जिसे संविधान सभा ने वर्तमान आंदोलन की तुलना में अधिक बलिदानपूर्ण आंदोलन के बल पर बनाया है, इसलिए इसकी नींव पर आगे बढ़ना जेन–जी के दीर्घकालिक हित में होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed