Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरकी वेटी दहेज की वलि चढी, दहेज लोभी पति ने किया पत्नी को बीभत्स तरीके से हत्या

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के प्रसिद्ध व्यवसायी तथा समाजसेवी महालक्ष्मी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर पवन कुमार ठाकुर की 34बर्षीय पुत्री तुलसी देवी ठाकुर को दरभंगा जिला के मनिगाछी प्रखंड के नेहरा गांव निवासी उनका पति रजनीश ठाकुर (35)ने दहेज की खातिर मूसल तथा चाकू प्रहार कर शनिवार की रात 2बजे ज़ख़्मी कर दिया। इस घटना के चार घंटे के बाद पड़ोसियों के सक्रियता केबाद इलाज के लिए रविवार को 7बजेसकरी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पोस्ट मार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार नेहरा में कर दिया गया। बैष्णवी मुखाग्नि बड़े पुत्र ने दिया। तुलसी देवी ठाकुर को तीन संतान है।बडी वेटी 11साल की है।बेटा बैभव 8साल का है वहीं छोटा वेटा अंकूर साह 4साल का है।वे ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं।
मृतका का पिता पवन कुमार ठाकुर का कहना है वेटी की शादी 2011में धूमधाम से किया था। लड़का एम.टेक.कर रहा था।इसी गुण के कारण शादी किया। शादी के एक साल बाद मेरी बेटी को दहेज के लिए दबाब बनाना शुरू कर दिया।कई बार आर्थिक मदद किए।वे नौकरी न करके घर पर ही ज्वेलरी का दूकान किया लेकिन सफल नहीं किया। घटना से दो दिन पहले भी मोटी रकम के लिए वेटी को दवाव बनाया था लेकिन हमारी बेटी इसके लिए पति की बात को अनसुनी कर दिया। नतीजा मौत मिली। इसका खुलासा उनकी नतिनी ने की है।घटना के बाद पुलिस ने हत्यारा पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका का ससुर ब्रज किशोर ठाकुर फरार है। इस घटना में मृतका के ससुर ने भी वेटा को साथ दिया।पवन कुमार ठाकुर ने हत्यारा दामाद को फांसी की मांग बिहार सरकार तथा भारत सरकार से की है।पवन कुमार ठाकुर का पूरा परिवार शोकाकुल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *