Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी, वागमती और गण्डकी के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना

 

काठमांडू, आश्विन ८ – आज देश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है । बारिश होने वाले अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होगी । कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में देशभर में साधारणतया बदली छाई रहेगी । कोशी, मधेश, वागमती और गण्डकी प्रदेश के कुछ हिस्सों में, लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही बाकी पहाड़ी भूभागों के कुछ स्थानों में तथा बाकी तराई भूभागों के एक दो स्थानों में मध्यम बारिश की संभावना है ।
कोशी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । विभाग ने जानकारी दी है कि आज रात देश के पहाड़ी भूभागों में साधारणतया बादल छाए रहेंगे । बाकी भूभागों में आंशिक बदली छाई रहेगी । गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भूभागों के कुछ तथा बाकी तराई भूभागों के एक दो स्थानों में मध्यम बारिश की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *