Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लेह हिंसा के बाद शुक्रवार को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक गिरफ्तार

 

श्रीनगर।

लेह हिंसा के बाद शुक्रवार को लद्दाख पुलिस ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने उन्हें हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को लेह हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, आगजनी और लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई थी। सोनम वांगचुक को डीजीपी एस,डी, सिंह जामवाल के नेतृत्व वाली लद्दाख पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

यह भी पढें   कांग्रेस ने गृहमंत्री सुधन गुरुङ से इस्तीफे की मांग की

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस दल ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन के समर्थकों द्वारा हिंसक विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि वांगचुक को लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जामवाल के नेतृत्व में पुलिस दल ने दोपहर 2.30 बजे हिरासत में लिया।

यह भी पढें   सिटिजन्स बैंक की १९ वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर रक्तदान

गृह मंत्रालय ने लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) के वरिष्ठ सदस्य वांगचुक पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था। एलएबी पिछले पांच वर्षों से कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के साथ मिलकर मांगों के समर्थन में आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है।

हालांकि, मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे वांगचुक ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने हिंसा की निंदा की और बुधवार को हिंसा के बाद दो सप्ताह से चल रहा अपना अनशन भी समाप्त कर दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed