Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड की घड़ी और उनकी बेटी के बैग को लेकर उठाए गए प्रश्न

 

काठमांडू, आश्विन १० – नेकपा (माओवादी केन्द्र) केन्द्रीय समिति के दूसरे दिन की बैठक शरू हो गई है । प्रज्ञा भवन में यह बैठक हो रही है । आज की इस बैठक में अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ तथा उनकी बेटी गंगा दाहाल को लेकर प्रश्न उठाए गए हैं । प्रचण्ड जो   महंगी घड़ी पहनते हैं और उनकी बेटी जो विलासी बैग रखतीं हैं उसे लेकर बैठक में प्रश्न उठाए गए हैं ।
केन्द्रीय सदस्य तथा सार्क इन्चार्ज लक्ष्मण पन्त ने बैठक में लिखित प्रस्ताव पेश करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड द्वारा पहनी जा रही ६४ लाख की रोलेक्स घड़ी और उनकी बेटी जो २८ लाख की लुई विटन बैग का प्रयोग करती है उसे लेकर वैधानिकता और स्रोत पर प्रश्न उठाया है ।
पन्त ने प्रस्ताव में कहा है कि ‘ बहुत लम्बे समय से अध्यक्ष के ६४ लाख की रोलेक्स घड़ी और उनकी बेटी के २८ लाख के लुई विटन बैग का विषय सार्वजनिक है ।’ उन्होंने प्रस्ताव में कहा है यदि मीडिया में आई खबर गलत है तो तुरन्त संबंधित मीडिया और सांसद सुनील शर्मा के विरुद्ध मानहानी का मुद्दा अध्यक्ष की ओर से दर्ज की जाए ।’
इस विषय के अतिरिक्त पन्त ने अपने प्रस्ताव में यह भी मांग की है कि –पार्टी के नेताओं के सम्पत्ति की जाँच, अजय सुमार्गी के ‘हेलो नेपाल’ प्रकरण से राज्य को हुए २० अरब का नुकसान, जनमुक्ति सेना के ‘पीएलए फंड’ से हुए २ अरब ८२ करोड़ का हिसाब किताब और विगत १८ वर्षो में ‘मालदार’ मंत्रालय संभालते आ रहे वर्तमान नेताओं द्वारा आर्जन किए गए लाभ की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए ।

यह भी पढें   झलनाथ खनाल का आरोप: चुनावी हार का मुख्य कारण दक्षिणपंथी कार्यदिशा, नीति और कार्यक्रम

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed