Mon. Nov 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 28 सितंबर 2025 रविवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
ॐ वन्दे वाञ्छित मनोरथार्थ चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहारूढा चतुर्भुजा कात्यायनी यशस्विनीम्॥
स्वर्णवर्णा आज्ञाचक्र स्थिताम् षष्ठम दुर्गा त्रिनेत्राम्।
वराभीत करां षगपदधरां कात्यायनसुतां भजामि॥
*!!आज भी दिन में 10:43 तक बिल्वाभिमंत्रण किया जा सकता है!!*
*ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते।*
*अनुकंपय भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।*
*ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।*
*ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।।*
*ॐ घृणि सूर्याय नम:।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 28 सितंबर 2025 रविवार*
शुभसंवत् :-2082
शाके:-1947
*याम्यायन* सौम्यगोल:
ऋतु:- *शरद*
*सौर्य आश्विन मास की प्रविष्टे 11,*
चंद्रमाह:- आश्विन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *षष्ठी दिन में 10:43 तक उपरांत सप्तमी,*
नक्षत्र:- ज्येष्ठा रात्रि 1:28 तक, उपरांत मूल,
योग:- आयुष्मान रात्रि 11:26 तक उपरांत सौभाग्य,
करण:- तैतिल एवं गर,
सूर्योदय :-प्रातः 06:03
सूर्यास्त :- संध्या 05:57
सूर्य :- *हस्त नक्षत्रे कन्या राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *रात्रि 1:28 यावत वृश्चिक राशौ उपरांत धनु राशौ च चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:22 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज नवरात्र व्रत के सातवें दिन माता कात्यायनी का व्रत दर्शन पूजन किया जाएगा।*

*(पुनः आज भी दिन के 10:43 तक बिल्वाभिमंत्रण किया जा सकता है।)*

*आज देवी सूक्त का पाठ अवश्य करें।*
*आज श्री गणेश पूजन, गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ, श्री सूर्य उपासना आदित्यहृदय स्तोत्र, अपराजिता स्तोत्र का पाठ एवं मंत्र जप कर व्रत पूर्ण करना सर्व सिद्धि दायक अखण्ड सुख सौभाग्य दायक एवं परम कल्याणकारी होगा।*

*दैनिक राशिफल*

*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।

*आज का दैनिक राशि :-*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज का दिन भी आपको प्रतिकूल फलदेगा। आराकाशा के ज्योतिष ज्ञान के अनुसार प्रातःकाल से ही कार्य करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से असमर्थता रहेगी। मन एक साथ दो विषयो में भटकने से असमंजस में फंसे रहेंगे। बार-बार प्रयास करने पर भी निराशा मिलने से मन ऊबने लगेगा। घर एवं बाहर बड़बोलेपन के कारण स्वयं मुसीबत सर लेंगे। धर्म कर्म में आस्था होने पर भी पूजा के समय ध्यान इधर उधर की बातों में ज्यादा भटकेगा। लोग मीठा बोलकर आपकी परोपकार की वृत्ति का नाजायज फायदा उठाएंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा परन्तु ज्यादा देर रोक नही सकेंगे। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन आपको राज समाज से लाभ के साथ-सातः मान-सम्मान भी दिलाएगा। आराकाशा के ज्योतिष ज्ञान के अनुसार कारोबारी लोग रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा भी कम रहने से लाभ के आसार बढ़ेंगे। लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशियां बढ़ेंगी। सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे। सामाजिक जीवन मे आज आप धनी व्यक्तियों जैसी पहचान बनाएंगे। किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे। महिला वर्ग भी आज महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी। जननेंद्रित संबंधित समस्या रह सकती है पानी अधिक पियें। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

यह भी पढें   भारत का दो दिवसीय राजकीय दौरा पूरा कर स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री बालेन शाह

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी। आराकाशा के ज्योतिष ज्ञान के अनुसार व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी स्वयजनो से वैर विरोध रहेगा फिरभी गंभीर परिणाम नही होंगे। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। आराकाशा के ज्योतिष ज्ञान के अनुसार कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यो से मन भटकायेंगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है दो पक्षो में सुलह कराने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ आज चाह कर भी आशा के अनुकूल नहीं रहेगा। मन बहलाने के लिये अनैतिक कर्म भी कर सकते है। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। शारीरिक शिथिलता के बाद भी कार्यो की व्यस्तता सेहत ज्यादा खराब करेगी। आराकाशा के ज्योतिष ज्ञान के अनुसार धन संबंधित कार्य जोड़ तोड़ की नीति से पूर्ण करलेंगे फिर भी आज के दिन से जो आशा रहेगी उसके पूर्ण होने में अंत तक संदेह रहेगा अधूरे रहने की संभावना ज्यादा है। विद्यार्थ वर्ग मध्यान तक पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे इसके बाद चंचलता आने लगेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी की मामूली गलती से बड़ा नुकसान होने की सम्भवना है सतर्क रहें। महिलाये आज स्वयं को अन्य से अत्यंत बुद्धिमान आंकेंगी। घरेलू सुख मिलने से पहले कुछ कटु अनुभव भी होंगे। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन आस-पास का वातावरण अनुकूल मिलने से दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी।
आराकाशा के ज्योतिष ज्ञान के अनुसार कार्यो के प्रति गंभीर रहेंगे जिससे समय से पहले पूर्ण कर लेंगे परन्तु फिर भी आज धन अथवा अन्य लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। मध्यान के आस-पास किसी अन्य व्यक्ति के व्यवहार अथवा कार्य की थकान के कारण स्वभाव में झुंझलाहट आएगी। लोगो से कार्य निकालने के लिए खुशामद भी करनी पड़ेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। महिलाये पुरुषों का बराबर सहयोग करेंगी। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

यह भी पढें   आज का पंचांग आज दिनांक 20 नवंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज के दिन आपको अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते है इसका ध्यान रखें। आराकाशा के ज्योतिष ज्ञान के अनुसार
कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ेगी फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे पीछे पूर्ण हो ही जायेंगे। धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी लेकिन आशा से कुछ कम ही। नौकरी पेशा जातक आवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते है। धार्मिक कार्यो में भी विशेष रूचि लेंगे टोने टोटको पर प्रयोग कर सकते है। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा। अविवाहितो के लिए रिश्ते आएंगे। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन आपको पुराने परिश्रम का फल देगा। आराकाशा के अनुसार व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्यान तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परन्तु आज नए कार्यो में निवेश ना करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलु कार्यो में व्यस्तता रहेगी सुखोपभोग की वस्तुओ पर खर्च करना पड़ेगा। रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज के दिन गृहक्लेश के कारण वातावरण कलुषित होने की संभावना अधिक है। आराकाशा के अनुसार भाई-बंधू वैरभाव रखेंगे परिवार के अन्य सदस्य भी आपका पक्ष लेने से बचेंगे। जमीन जायदाद सम्बंधित कार्य जल्दबाजी अथवा भावुकता में ना करें अन्यथा बाद में पश्चाताप होगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग आज पर्यटन के मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते भी रहने से शिथिलता आयेगी। अधिकारी वर्ग से किसी कारण बहस हो सकती है। आस-पड़ोसियों से सम्बन्ध बिगड़ेंगे। यथा सम्भव लंबी यात्रा टालें। चोरी की घटनाएं घट सकती है। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज आपके द्वारा बनाई योजनाएं शीघ्र फलीभूत होंगी। आराकाशा के अनुसार सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आज सरलता से पूर्ण होने की संभावना अधिक रहेगी। कार्य व्यस्तता के कारण घरेलु कार्यो की अनदेखी पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकती है फिर भी धन लाभ होने से संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। धर्म कर्म में विश्वास रहने पर भी समय नहीं दे सकेंगे तंत्र मंत्र में अधिक रूचि लेंगे। आज आप सभी को साथ लेकर चलेंगे जिससे अधिक स्नेह एवं सम्मान मिलेगा। परंतु घर के बुजुर्ग एवं अधिकारी वर्ग से सावधान रहें मतभेद के चलते गर्मा-गर्मी हो सकती है। धन लाभ आवश्यकतानुसार हो जाएगा। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

यह भी पढें   एनपीएल– क्रिकेट के दूसरे क्वालिफायर में चितवन राइनोज और सुदूरपश्चिम रॉयल्स के बीच मुकाबला

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आपका आज का दिन आशा के विपरीत रहेगा। आराकाशा के अनुसार जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे ही विलंब के साथ कुछ ना कुछ कमी रहेगी। सहकर्मी भी आपके ऊपर छींटाकशी करेंगे जिससे माहौल गरम रहेगा। आज आपकी विचारधारा किसी से भी मेल नही खायेगी जी कारण अन्य लोगो से तालमेल बैठाने में असुविधा रहेगी। घर मे भी भाई बंधुओ से वैचारिक मतभेद के चलते कलह होगी। घर के बुजुर्गो का व्यवहार भी निराश करने वाला रहेगा। आज किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य मे निवेश ना करें हानि की संभावना अधिक है। विपरितलिंगीय के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण रखें। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज का दिन आपके लिए आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। आराकाशा के अनुसार घर एवं बाहर आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होंगी। आज जहाँ आप हानि की संभावना रखेंगे वहां से भी लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल बनने लगेगी कई साधनो से एक साथ धन लाभ होगा। विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंशा करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर मान बढ़ेगा परन्तु गृहस्थ में इसके विपरीत वातावरण रहने से होत्साहित हो सकते है। परिजन आज आपकी बात का जल्दी से विश्वास नहीं करेंगे। सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है। *आज रात्रि सूक्त का पाठ अवश्य करें।*
*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी एवं माता कामाख्या आप आराकाशा के प्रार्थना से पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना*
*आज नवरात्र के छठे दिवस माता कात्यायनी देवी के दर्शन पूजन प्रार्थना से सबका सुख सौभाग्य, सन्तति सन्तान, उत्तम नौकरी आजीविका, उत्तम धन संपदा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बनाए रखें!!*

*मेरी प्रार्थना से नवरात्र के व्रत पूजन से सबके सभी मनोकामना पूर्ण हो! और सबके सर्व साफल्यता लिए माता स्कंदमाता से हमारी विशेष प्रार्थना एवं सबके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना*
*मेरे नवरात्र पूजन से श्री गणेश, श्री हरि विष्णु, महादेव एवं माता जगदंबा, अपराजिता विंध्यवासिनी, आपको उत्तम आयु आरोग्यता सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान नौकरी आजीविका के साथ अपराजित जीवन प्रदान करें।*
*आपका साथ, आपका विकाश और आपकी प्रसन्नता सदैव बनी रहे!*
आपके प्रसन्नता के लिए आपके साथ सदा समर्पित…*हरि ॐ गुरु देव*

*

*!!ज्योतिषाचार्य!!*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*व्हाट्सएप से हर समय आपके सेवा में:-*
*!!भवेत् सर्वेषां सर्वदा शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com