Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिज्ञान स्याङ्गबोको का गीत ‘यो नयन बोल’ सार्वजनिक

 

नेपालगंज/(बाँके), पवन जायसवाल।
बिज्ञान स्याङ्गबोको का नया गीत ‘यो नयन बोल’ उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के माध्यम से सार्वजनिक किया गया है।

डिजिटल युग के विकास के साथ जहां एक ओर हर क्षेत्र में कार्य आसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर प्रतिस्पर्धा और चुनौतियाँ भी बढ़ी हैं। इसी बीच कुछ प्रतिभाएँ ऐसी भी हैं, जिन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हीं में से एक हैं बिज्ञान स्याङ्गबोको, जो पिछले एक दशक से नेपाली संगीत जगत में सक्रिय हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 नवम्बर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

पर्सा जिले के वीरगंज में जन्मे विज्ञान स्याङ्गबोको ने इस गीत में न केवल स्वर दिया है, बल्कि इसके शब्द और संगीत भी स्वयं रचे हैं। गीत में अस्मिता अधिकारी ने उनके साथ स्वर मिलाया है।
गीत का संगीत संयोजन, एरेंजमेंट और मिक्स–मास्टरिंग प्रसिद्ध संगीतकार बाबु प्रधान ने किया है।

अब तक विज्ञान स्याङ्गबोको अपनी आवाज़ में १० गीत प्रस्तुत कर चुके हैं, जबकि १५० से अधिक गीतों में उन्होंने शब्द दिए हैं।

यह भी पढें   रवि लामिछाने ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी नसीहत: सत्ता के अहंकार से बचें, पद नहीं संगठन और निष्ठा को दें प्राथमिकता

गीत का निर्देशन निर्मल कुमार लामा ने किया है। इसमें आकाश श्रेष्ठ और अन्जु तामाङ ने अभिनय किया है। यह अन्जु तामाङ का पहला (डेब्यू) म्यूजिक वीडियो है। वर्तमान में वह स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा हैं और भक्तपुर की निवासी हैं। बचपन से ही उन्हें संगीत और अभिनय का शौक रहा है। इस गीत के माध्यम से उनके अभिनय को सराहनीय शुरुआत माना जा रहा है।

गीत का छायांकन पवन शुस्लिङ ने किया है, जबकि मेकअप शुभाष तिमिल्सिना का है। वीडियो सम्पादन और कलर ग्रेडिंग भी पवन शुस्लिङ ने ही किया है।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति पौडेल को सौंपा पदभार का प्रमाणपत्र

‘यो नयन बोल’ गीत वर्तमान नेपाली संगीत उद्योग में उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनता दिख रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com