Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति ने किया सभी से अपील चुनाव को सफल बनावें

 

काठमांडू, कार्त्तिक २३ – रामचंद्र पौडेल ने सभी से फागुन २१ गते को होने वाले आगामी चुनाव को सफल बनाने का आह्वान किया है । सार्वजनिक सेवा प्रसारण नेपाल के प्रथम वार्षिकोत्सव तथा एन टीभी वल्र्ड के औपचारिक शुभारम्भ समारोह को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह धारणा रखी है । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाने के लिए आगामी प्रतिनिधि सभा के चुनाव को सफल बनावें ।
राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि २१ गते फागुन को निर्धारित चुनाव की तारीख को लेकर कहा कि इस चुनाव को सफल बनाने के लिए संचार माध्यमों को और अधिक प्रभावकारी ढंग से काम करना आज की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि नेपाली जनता के महान बलिदान से लोकतंत्र की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि इसे मजबूत बनाने तथा ऐसा माहौल बनाने में मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण होगा, जहां जनता इसका फायदा उठा सकें । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सेवा प्रसारण कोई सरकारी या व्यावसायिक हित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की संस्था है । इसलिए इस संस्था को सरकार के हस्तक्षेप और व्यावसायिक दबाव से उपर उठकर नागरिकों के पक्ष में तथा राष्ट्रहित में काम करना चाहिए । उन्होंने कहा कि सत्य, तथ्य और विश्वसनीय सूचना पाना नागरिकों का मौलिक अधिकार है । लेकिन पिछले कुछ समय में गलत सूचना, भ्रामक समाचार और अफवाह फैलने का क्रम बढ़ता जा रहा है इसे लेकर उन्होंने चिंता भी व्यक्त की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *