Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मदरसा विल के खिलाफ जनकपुरधाम सहित पूरे मधेश प्रदेश में विरोध प्रदर्शन

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव जो आज बहुमत साबित नहीं कर सके है। प्रदेश सभा में मदरसा विल पारित करने की घोषणा के बाद जनकपुरधाम सहित पूरे मधेश प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। विश्व हिन्दू परिषद नेपाल, नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक संघ, नेपाल हिन्दू सेना सहित कई संगठनों ने जगह जगह कायर जलाकर बिरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव का पुतला फूंका।कई जगह प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस ने झड़प भी हुई है। नेपाल जनता पार्टी के प्रवक्ता संतोषानंद जी महाराज,बिश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह सहित कई संगठनों ने सीडीओ को ज्ञापन पत्र सौंपकर इस विल को वापस की मांग की है। सभी हिन्दू संगठनों तथा आम नागरिकों का मानना है कि 90प्रतिशत हिन्दू के गुरुकुल को कोई जगह नहीं है वहीं मदरसा को आधुनिक भवन, मौलवी को सरकारी शिक्षक की तरह वेतन देना कितना उचित है।ऐसा तुष्टिकरण वर्दाश्तनहीं होगा। वैसे मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव आज प्रदेश सभा में बहुमत नहीं साबित कर सके और इसे इस्तीफा देना पड़ा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed