Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल सीमा पर निर्मित “मैत्री ब्रिज” पर संयुक्त स्वच्छता अभियान का आयोजन

 

आज दिनांक – 07/11/25 को “स्वछता पखवाड़ा” के अन्तर्गत 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल, ए.पी.एफ., नेपाल, ग्रीन सिटी कम्युनिटी पुलिस सर्विस, आदर्शनगर,(नेपाल) एवं महानगरपालिका, बिरगंज (नेपाल) द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर निर्मित “मैत्री ब्रिज” पर संयुक्त स्वच्छता अभियान का आयोजन कर मैत्री ब्रिज की सौंदर्यीकरण, आस-पास के इलाकों में पड़े कचरे का निस्तारण, सड़क की साफ-सफाई तथा धुलाई की गयी l उक्त अभियान के दौरान श्री संजय रावत, द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट, 47वीं वाहिनी एस.एस.बी., श्री दीपक कृष्ण, उप कमांडेंट, 47वीं वाहिनी, श्री उतम कुमार घोष, सहायक कमांडेंट, वाहिनी के बलकार्मिक तथा ए.पी.एफ, नेपाल के डी.एस.पी. श्री बिष्णु हरि घिमिरे, व अन्य कार्मिक, बिरगंज महानगरपालिका के कार्मिक एवं नेपाल ग्रीन सिटी कम्युनिटी पुलिस सर्विस, आदर्शनगर,(नेपाल) के कार्मिक उपस्थित रहे l संयुक्त स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित दोनों ही देशों के नागरिकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा उन्होंने बताया की इस तरह के संयुक्त अभियान का आयोजन से भारत – नेपाल के बीच मैत्री सम्बन्ध और अधिक सुदृढ़ होंगें l

यह भी पढें   कल शनिवार को विराटनगर के आरोहण गुरुकुल में मैथिली लोकगीत प्रतियोगिता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *