नागढुंगा–नौबिसे–मलेखु सड़क खण्ड दैनिक ५ घंटें बंद
काठमांडू, मंसिर २२ – नागढुंगा–नौबिसे–मलेखु सड़क खण्ड मंसिर २४ से लेकर पुष १ गते तक दैनिक ५ घंटें बंद किया जाएगा ।
जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू औंर धादिङ ने संयुक्त रुप में एक सूचना जारी की है जिसके अनुसार आगामी बुधवार से पाँच दिनों तक दैनिक सुबह साढे १० बजे से लेकर अपरान्ह साढे ३ बजे तक सड़क बन्द किया जाएगा ।
नागढुंगा–पिप्लामोड खण्ड में पीच सड़क और पोखरेभिर क्षेत्र विस्तार के लिए एक ही बार बहुत ज्यादा उपकरण संचालन करने के कारण से अस्थायी रूप में यातायात को रोका जाने वाला है ।
ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि अत्यावश्यक सेवा के सवारी साधन एम्बुलेंस, सुरक्षा निकाय, दमकल, शव वाहनों को सहजीकरण किया जाएगा । अन्य सवारी साधन को विभिन्न स्थानों में रोकने की व्यवस्था मिलाई गई है । ट्रैफिक पुलिस ने सभी से वैकल्पिक सडक मार्ग प्रयोग करने का आग्रह किया है ।
सूचना अनुसार काठमांडू से नौबिसे की ओर जाने वाली सभी सवारी साधन को नागढुङ्गा चेक पोष्ट में रोक दिया जाएगा ।
मुग्लिङ से काठमांडू की ओर जाने वाले सवारी साधन खानीखोला (नौबिसे), जुंगेखोला (थाक्रे), गल्छी–गजुरी खण्ड के लिए गल्छी, बैरेनी और मासटार में रोक दिया जाएगा ।
छोटे तथा मध्यम सवारी साधन अत्यावश्यक अवस्था में वैकल्पिक मार्ग प्रयोग कर सकते हैं । सीतापाईला भिमढुङ्गा,रामकोट धार्के सडक, सामाखुसी टोखा–छहरे सडक वैकल्पिक रुप में प्रयोग कर सकते हैं ।


