Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रिकेट टूर्नामेंट को ले अररिया एसपी को किया आमंत्रित

 

माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) ।27 जनवरी को प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए जोगबनी के नगर पार्षद प्रभात सिंह व दिवंगत अमन मिश्रा के पिता वरुण मिश्रा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी जितेंद्र कुमार ( आईपीएस) को टूर्नामेंट में आने के लिए आमंत्रित किया। नगर पार्षद ने उनसे आग्रह करते हुए कहा कि आपके आने से युवा वर्ग काफी उत्साहित होंगे, अधिक से अधिक युवा खिलाड़ियों की ओर आकर्षित होंगे। मालूम हो कि अररिया जिला अंतर्गत 16 खिलाड़ी अमन मिश्रा की सड़क दुर्घटना में निधन हो जाने के बाद बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा यह फैसला लिया गया था कि उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट को अमन मिश्रा की याद में आयोजित किया जाएगा। जिसके फलस्वरूप यह टूर्नामेंट 27 जनवरी से आयोजित की जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *