Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस को बचाने की लड़ाई आज भी संभव है—यदि इच्छाशक्ति और साहस हो – चन्द्र भंडारी

 

काठमांडू, फागुन २६ –   नेपाली कांग्रेस के नेता चन्द्र भंडारी ने कहा है कि गगन कुमार थापा के लिए ये ज्यादा बेहतर होगा कि वे नैतिकता के नाम पर इस्तीफा नहीं दें वरन जल्द से जल्द अधिवेशन में जाएं, ये ज्यादा उपयुक्त होगा । उन्होंने कहा कि अधिवेशन के लिए आयोजित कांग्रेस चुनाव नियमित नहीं थे और सुझाव दिया कि गगन को इस्तीफा देने के बजाय एक जिम्मेदार और समय सापेक्ष रास्ता चुनना चाहिए।
उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि आज की अवस्था में कांग्रेस को बचाना अपने आप में एक नैतिक दायित्व है । उन्होंने सामाजिक संजाल पर लिखा है कि ’आज की कड़वी सच्चाई यह है —युवा कांग्रेस को छोड़ रहे हैं । ऐसे समय में पार्टी को औषधि खिलाने की आवश्यकता है । यह नहीं कि उसे छोड़कर भागा जाए । भागना नहीं है ।’ उन्होंने अपनी यह धारणा भी रखी है कि नेपाली राजनीति में नैतिकता लगभग मर चुकी है, इसलिए नई सोच, नया नेतृत्व और नए बीज बोने होंगे । समस्या को देखकर भागना नहीं , इसका इलाज कर संगठन को बचाना ही सच्चे नेतृत्व का कर्तव्य है । उन्होंने कहा, ’नेपाली कांग्रेस को बचाने की लड़ाई आज भी संभव है—यदि इच्छाशक्ति और साहस हो ।’

यह भी पढें   सत्ता पर कब्जे की सोच ने माओवादी आंदोलन को विघटन की कगार पर पहुँचायाः एमाले उपाध्यक्ष पौडेल

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *