Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सूर्य मंदिर समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न . चैती छठ पूजा की तैयारियों पर मंथन

 

रक्सौल : आज शुक्रवार को थाना परिसर में सूर्य मंदिर समिति, रक्सौल की कार्यकारिणी बैठक पदेन अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संरक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, थानाध्यक्ष हेमंत सिंह (एएसपी) सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिन्हा ने आगामी चैती छठ पूजा को लेकर सूर्य मंदिर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, आने वाले दिनों में समिति की नयी कार्यकारिणी गठन करने तथा मंदिर परिसर स्थित शेड दुकानों के किराया नवीनीकरण एवं नए अनुबंध की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।

यह भी पढें   सोने का चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष हेमंत सिंह (एएसपी) ने छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

मंदिर समिति के सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष गणेश अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर परिसर एवं तालाब की साफ-सफाई कई दिनों से जारी है। छठ पूजा से पूर्व भव्य पंडाल निर्माण एवं विद्युत सज्जा की भी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढें   हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल साहित्यिक आयोजन मात्र नहीं,अंतरराष्ट्रीय संवादस्थल है : श्रीजना भंडारी

बैठक में सिटी मैनेजर अविनाश कुमार, स्वच्छता प्रभारी कन्हैया यादव, वार्ड पार्षद सुरेश कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, नगर परिषद सहित सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, राकेश कुशवाहा,अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी, दिनेश कुमार धानोठिया, नवीन कुमार सिंह, रवि गुप्ता, गुड्डू खेतान, अजय पटेल, कमलेश कुमार एवं भोला साह समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
इसकी जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *