रामनवमी और ईद को लेकर जोगबनी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी विराटनगर (सीमा क्षेत्र)
ईद एवं रामनवमी तथा चैती छठ पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर जोगबनी थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य और समाजसेवी बैठक में शामिल हुए । इस दौरान मुख्य पार्षद रानी देवी ने सभी को रामनवमी ,ईद और चैती छठ की शुभकामना देते हुए अपील की कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए।किसी संदिग्ध गतिविधि के होने पर पुलिस को सूचना दें। प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण तरीके मनाएं , असामाजिक तत्व, संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी । पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती रहेगी गश्त भी तेज रहेगी । कहा कि दोनों पर्व आपसी सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं पुलिस बल की तैनाती की बात कही गई।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।अंत में थानाध्यक्ष ने सभी से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मौके पर मुख्य पार्षद रानी देवी, पूर्व वीसी नरेश प्रसाद, नीता सिंहा , मो रियाज, मो मोईन, राजेश पूर्व आनंद साह, अजय सहनी, निसार अहमद, मो नब्बू, नौशाद, सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही ।


